Janjgir FIR : कुटुम्ब न्यायालय सक्ती के गेट के पास पति ने पत्नी से की गाली-गलौज एवं मारपीट, पति के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पत्नी से गाली-गलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सक्ती पुलिस पति के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पीड़ित ऋतु भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि कुटुम्ब न्यायालय में उसके पति के खिलाफ उसने भरण-पोषण के लिए आवेदन दिया था और उसी की पेशी के लिए वे दोनों कुटुम्ब न्यायालय गए हुए थे. इसी दौरान गेट के पास आरोपी पति सुभाष भारद्वाज, उससे गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति सुभाष भारद्वाज के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!