Janjgir FIR : जमीन विवाद को लेकर 4 लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की, जैजैपुर थाना में केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कचंदा गांव में 4 लोगों ने एक व्यक्ति से मारपीट की है. मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया कि कचंदा गांव निवासी राम रतन गोंड़ ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के पीछे आने जाने वाला सार्वजिनक रास्ता, जिसे उसका चाचा बाबूलाल गोंड अपनी जमीन कहकर आने-जाने से मना करता है. इस पर पीछे रास्ते से घर आना-जाना कर रहे थे, तभी शाम को उसके चाचा बाबूलाल गोंड़ के कहा कि मेरे घर का रास्ता है और गाली-गलौज कर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

इसी बात की रंजिश को लेकर रामरतन गोंड़, उसके पिता तुलसी गोंड़, उसका भाई नारायण गोंड़, नर्सिंग गोंड़, राजकुमार गोंड़, घर के आंगन में बैठकर आपस में बातचीत कर थे, उसी समय उसका चाचा बाबूलाल गोंड़, बेटा राजू गोंड़, उसका भतीजा रामनाथ गोंड़, देवसिंह गोंड़, चारों हाथ में डंडा लेकर आए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

मारपीट से रामरतन गोंड़, उसके पिता तुलसी गोंड़, राज कुमार गोंड, नारायण गोंड़ और नरसिंह गोंड़ को चोट आई है, जिन्हें जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में जैजैपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!