Janjgir Student Protest : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मालखरौदा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की कमी को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, जमकर की नारेबाजी, छात्र-छात्राओं ने कहा, ’14 जुलाई तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, नहीं तो…’

जांजगीर-चाम्पा. ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार की अनुपस्थिति में तहसील कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही, छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि शिक्षकों की कमी दूर नहीं की गई तो कल 14 जुलाई को स्कूल में तालाबंदी की जाएगी.

 



छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब से मालखरौदा में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से हिंदी मीडियम स्कूल के शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है, जिससे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मालखरौदा के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है और उनका भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

छात्र-छात्राओं ने यह भी कहा है कि 14 जुलाई तक स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी.

आपको बता दें, ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा में लगभग बरसों से स्कूल संचालित हो रहा है और लगभग 550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल मालखरौदा में एक भी शिक्षक नहीं है. सभी शिक्षक का स्थानांतरण हो गया है और शिक्षक के बिना ही स्कूल संचालित हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!