JanjgirChampa News : 105 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, महुआ शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. 105 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. महुआ शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



दरअसल, बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुरा गांव के विजय बघेल बड़ी मात्रा में महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी विजय बघेल को पकड़ा. पुलिस ने रायपुरा गांव के आरोपी विजय बघेल से 105 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और महुआ शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय बघेल को आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!