PM Kisan: बड़ी खबर! इन किसानों को नहीं मिलेंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपये, जानिए- क्या है वजह

PM Kisan Samman Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 12th Installment) के तहत किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आने वाले हैं. अब तक किसानों के खाते में इस योजना के तहत 11किस्त आ चुकी है. इस योजना (PM Kisan Yojana 12th Installment Status) के तहत सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीधे उनके खाते में सलाना 6 हजार रुपये भेजती है. लेकिन कई बार आवेदन में हुई गलतियों की वजह से किसानों की किस्त रुक जाती है.

 



 

 

क्यों अटक जाते हैं पैसे?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana Benefits) के तहत केंद्र सरकार के पास करोड़ों आवेदन आते हैं लेकिन, इनमें कई तरह की गलती भी होती है जिसकी वजह से किसानों की किस्त रुक जाती है. इसमें बैंक डिटेल से लेकर टायपिंग तक की गलतियां होती है. कई बार नाम गलत हो जाते हैं और कई बार डिटेल आधार कार्ड से मैच नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

कौन-कौन सी हो सकती हैं गलतियां

– किसान फॉर्म भरते समय अपना नाम अंग्रेजी में लिखे.
– जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें.
– अगर आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो आपका पैसा अटक सकता है.
– अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो भी आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.
– हाल ही में, बैंकों के विलय के कारण IFSC कोड बदल गए हैं. इसलिए आवेदक को अपना नया IFSC कोड अपडेट करना होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

ऐसे सुधारें गलतियां

1. गलतियों को सुधारने के लिए सबसे पहले आप वेबसाइट पर जाएं.
2. अब ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प को चुनें.
3. यहां आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं.
5. अगर आपने अपना बैंक एकाउंट नंबर में गलती की है तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!