Audi ने लांच की जबरदस्त look वाली नई Suv, स्पीड और फीचर्स का नहीं है…कोई मुकाबला!

ऑडी इंडिया ने भारत में अपनी बेस्ट सेलिंग Audi Q3 एसयूवी को नए अवतार में पेश किया है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक 2 लाख रुपये की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग कर सकते है।

 



बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन डीलरशिप या मायऑडी कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात है कि नई ऑडी क्यू3 लेने वाले पहले 500 ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी और सेवा पैकेज समेत कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। गाड़ी की डिलीवरी इस साल के आखिरी तक शुरू हो सकती है।

7.3 सेकेंड्स में पकड़ेगी 100 की स्पीड
कंपनी इस एसयूवी को दो वेरिएंट- प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में उपलब्ध कराएगी। इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इंजन की बात करें तो नई Q3 में 2.0 लीटर का TFSI इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 190 एचपी की पावर और 320 एनएम का टार्क देता है। इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव स्टैण्डर्ड है और यह 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकेंड में पकड़ सकती है।

ऐसे हैं फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो नई ऑडी के केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस और पावर स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

एसयूवी में आपके कंफर्ट के लिए जेस्चर कंट्रोल टेलगेट दिया गया है। यानी इसका टेलगेट आपके इशारे पर खुल जाएगा। आपको कोई बटन दबाने की भी जरूरत नहीं। इसके अलावा, पावर्ड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और पैडल शिफ्टर्स के साथ स्टीयरिंग व्हील दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

एक्सटीरियर में एलईडी हेडलैंप, LED रियर लैंप्स, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज, फ्रंट में एल्युमिनियम इंसर्ट के साथ स्कफ प्लेट, पावर-एडजस्टेबल ORVN शामिल हैं। सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में हिल स्टार्ट असिस्ट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम और छह एयरबैग शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!