इस कॉमेडियन की हालत बेहद नाजुक, एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए, छोटा भाई भी आईसीयू में… पढ़िए

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

 



वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। देर रात कॉमेडियन की मेडिकल हिस्ट्री जांचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया था।

लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि दिल्ली एम्स में सिर्फ राजू श्रीवास्तव ही नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई भी भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई अस्पताल के न्यूरो डिपार्टमेंट के आईसीयू में पिछले चार दिनों से भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव जहां सेकंड फ्लोर पर एडमिट हैं, वहीं उनके उनका भाई थर्ड फ्लोर पर एडमिट हैं।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

कॉमेडियन सुनील पाल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर राजू के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

आप सभी की प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से वह अच्छा कर रहे हैं। वह खतरे से बाहर हैं। राजू भाई, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यह सबके लिए अच्छी खबर है कि वह अब बेहतर कर रहे हैं। हम मुंबई में उनका इंतजार कर रहे हैं।“

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!