पेट्रोल डालकर महिला टीचर को जिंदा जलाया, मांग रही थी उधार के पैसे तभी दबंगों ने… हो गई मौत…पढ़िए

जयपुर. उधार के पैसे मांगना एक महिला टीचर को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में झुलसी महिला की मौत 7 दिन बाद हो गई। बता दें कि यह खौफनाक राजधानी जयपुर से लगे एक गांव का है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 



जानकारी के अनुसार इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना 10 अगस्त की हैं। बताया जा रहा है। रायसर गांव में वीणा मेमेरियल स्कूल की टीचर अनीता रेगर अपने बेटे के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने बीच बचाव करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने महिला के उपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान महिला चीखती, चिल्लाती रही। लेकिन वीडियो बनाते रहे। आरोप है किसी ने उसकी मदद नहीं की। अगर समय पर पुलिस पहुंच भी जाती तो यह वारदात नहीं होता।

करीब 70 प्रतिशत झुलसी महिला 7 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार मंगलवार देर रात डॉक्टर ने महिला के मौत के पुष्टि कर दी। इस मामले में पता चला है कि मृतक महिला अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपए दिए थे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस पैसे की वापसी के लिए वह गुहार लगा रही थी। लेकिन आरोपी पैसा लौटाने के आलवा उसके साथ अभ्रदता और मारपीट करते थे। वहीं अंत में दबंगों ने उसकी जान ले ली। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!