जन्माष्टमी से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, इतने रुपए हुआ सस्ता, जानें आज का ताजा भाव… 

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 53 रुपया गिरकर 52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

 



इस दौरान चांदी की कीमत भी 256 रुपये लुढ़़ककर 57,957 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,213 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना घटकर 1,772 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिले जुले वैश्विक संकेतों और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने में कारोबार का दायरा स्थिर रहा।’’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!