PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की साल 2022-23 की लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें अपना नाम, ऐसे करें चेक..

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार लोगों को घर बनाने के लिए लोन पर सब्सिडी देती है. कई बार ऐसा होता है कि घर बनकर तैयार हो जाता है, संबंधित बैंक या वित्‍तीय संस्‍थान आपसे नियमित रूप से ईएमआई भी वसूलते हैं लेकिन आपको सब्सिडी नहीं मिलती है. कई बार एक ही प्लॉट पर बने दो अलग-अलग मकानों में किसी एक की सब्सिडी आ जाती है और दूसरे की नहीं आती ऐसे में, आपको अपने स्‍टेटस  (Pradhan Mantri Awas Yojana) को चेक करना बहुत जरूरी होता है. अगर आपको ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और साल 2022-2023 के लिए नई लिस्ट अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो हम आपको यहाँ यहां लिस्ट चेक करने का प्रोसेस चेक बता रहे हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे.



 

 कैसे चेक करें स्टेट?

अगर आपने भी  PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया है, ऑनलाइन Application Status चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
1. सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए.
2. यहां ‘Citizen Assessment’ का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करिए.
2. नया पेज खुलेगा, जिस पर ‘Track Your Assessment Status’ का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करिए.
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भरिए और स्टेट चेक करने के लिए मांगी गई जानकारी दीजिए.
4. इसके बाद राज्य, जिला और शहर का चयन करके सबमिट कर दीजिए. आपके आवेदन का स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

पीएम आवास योजना के लिए ऐसे करें आवेदन पर जाकर कैसे करें आवेदन ( How To Apply For PMAY From pmaymis.gov.in)
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट   पर जाएं
– वेबसाइट के ऊपर आपको ‘Citizen Assessment’ का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
– यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. आप अपने रहने के हिसाब विकल्प का चयन करें.
– इसके बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और चेक पर क्लिक करना होगा.
– इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा.
– इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें.
– आवेदन को भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी को दोबारा से पढ़ लें. संतुष्ट होने के बाद सब्मिट कर दें.
– सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक नंबर मिलेगा. इसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में नहर सफाई एवं मिट्टी फीलिंग कार्य का सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया शुभारंभ, सरपंच का शाल एवं श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

 

 

किसे मिलता है इस स्कीम का लाभ?

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाख से कम आय वाले कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई भी आवास न हो, वह इसका लाभ ले सकता है. इसके लिए 2.50 लाख की सहायता दी जाती है. इसमें पैसे तीन किस्त में दिए जाते हैं. पहली किस्त 50 हजार की. दूसरी किस्त 1.50 लाख की. वहीं, तीसरी किस्त 50 हजार की दी जाती है.  कुल 2.50 लाख रुपए में 1 लाख राज्य सरकार देती है. वहीं, 1.50 लाख का अनुदान केंद्र सरकार देती है.

इसे भी पढ़े -  इस हफ्ते लॉन्‍च होगी MG Majestor, बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की टेंशन

error: Content is protected !!