Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ के उप प्रांताध्यक्ष बने कौशलेश सिंह, लिपिकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष ललित भांडे व संघ के वरिष्ठ सदस्यो के सहमति से जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर के शासकीय उमा विद्यालय बरपाली चांपा मे सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्यरत कौशलेश सिंह को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक् संघ का उप प्रांताध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इनकी नियुक्ति से प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग व जिले के लिपिको मे हर्ष व्याप्त है।

 



ज्ञात हो की स्कूल शिक्षा विभाग के लिपिको की कई प्रकार की विभागीय समस्याओ को ध्यान मे रखते हुए शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लिपिको द्वारा इस संघ का गठन किया गया। संगठन मे विस्तार करते हुए श्री कौशलेश सिंह को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

स्कूलों मे पुराने 2008 के सेट अप मे आवश्य्क संशोधन जैसे सहायक ग्रेड 1 पद का सृजन, विभागीय परीक्षा के आयोजन से लिपिको मे आत्मविस्वास का बढ़ावा , रमसा स्कूलों मे लिपिको का नया सेट अप तैयार कराना, ई-सन्वर्ग् और टी – संवर्ग को एक कर एक हि संवर्ग करना, लिपिक वेतन विसंगति मे सुधार करना आदि जैसे विभिन्न मुद्दे है जिससे शिक्षा विभाग् के लिपिक जूझ रहे है। उक्त विभागीय समस्याओ को दूर कराने मे जिले को प्रांतीय जिम्मेदारी मिली है जिससे शिक्षा विभाग लिपिक संघ मे हर्ष व्याप्त है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

कौशलेश सिंह के उप प्रांताध्यक्ष, स्कूल शिक्षा विभाग लिपिक संघ बनने पर जिलाध्यक्ष विशाल वैभव व जिले पद स्कूल शिक्षा विभाग के लिपिको ने बधाई व शुभकामनाये प्रेषित की है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!