Guess Who: माथे पर बिंदी लगाई हुई….इस बच्ची की है बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, ‘तारक मेहता’ में निभाया अहम रोल… जानिए इनके बारे में…

इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची के माथे पर लगी है बिंदी, बनाई है दो चोटी और लगाया है बालों में गजरा. लेकिन इस तस्वीर की सबसे अच्छी बात है इस बच्ची की प्यारी सी मुस्कान और मासूमियत. क्या ये तस्वीर देखकर आप पहचान पाए कि आखिर ये अदाकारा है कौन? ये कोई और नहीं हमारी प्यारी दयाबेन (Dayaben) यानि दिशा वकानी (Disha Vakani) के बचपन की तस्वीर है. जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हर किसी के दिल पर छा चुकी हैं.

 



बचपन में बेहद क्यूट थीं दयाबेन

वैसे दयाबेन यानि दिशा वकानी आज भी उतनी ही क्यूटनेस से भरी है जितनी कि बचपन में थीं लेकिन इस तस्वीर में क्यूटनेस के साथ साथ उनकी मासूमियत भी देखने लायक है. दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन का रोल निभा चुकी हैं. और उन्हें इस रोल में खूब पसंद किया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सिर्फ इसी किरदार की बदौलत दिशा वकानी ने हर किसी के दिल पर वो छाप छोड़ दी कि शो में अब तक मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट मिला ही नहीं है.

5 सालों से शो से हैं नदारद

साल 2017 में जब दिशा वकानी मां बनने वाली थीं तो उन्होंने मैटरनिटि ब्रेक लिया था लेकिन तब से अब तक उनकी शो में वापसी नहीं हुई है. उनकी वापसी की चर्चा तो कई बार हो चुकी है लेकिन आज तक दिशा वकानी शो में नजर नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कई बार उन्हे रिप्लेस किए जाने की खबरें भी उड़ीं लेकिन 5 सालों में मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट मिला ही नहीं. आज भी फैंस शो में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सवाल बार बार उठता भी रहता है लेकिन दयाबेन का किरदार फिर से शो में कब नजर आएगा ये कोई नहीं जानता.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!