Janjgir Arrest : प्लांट में चोरी करने वाले दो नाबालिग बालक गिरफ्तार, भेजे गए बाल संप्रेक्षण गृह

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने डीबी पावर प्लांट में चोरी करने वाले दो नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.



डीबी पावर प्लांट बाड़ादरहा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज उपाध्याय ने 23 अगस्त को डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात चोर द्वारा कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, समरर्सिबल पम्प, इंडक्शन एवं सिलाई मशीन को चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : तेंदुआ धाम कुरियारी में भाजपा शिवरीनारायण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का व्यापक प्रशिक्षण

रिपोर्ट पर पुलिस ने 380, 461 के तहत जुर्म दर्ज किया था. विवेचना के दौरान दो नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनो नाबालिग बालक द्वारा चोरी करने की बात सामने आई.

पुलिस ने उसके पास से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, समरर्सिबल पम्प, इंडक्शन को बरामद किया है और दोनों नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

error: Content is protected !!