Janjgir Big Accident : ट्रक ने 3 छात्रों को चपेट में लिया, तीनों की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर, बाइक में जा रहे थे स्कूल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के दुरपा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार 3 छात्रों को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों छात्रों की हालत गम्भीर बनी हुई है. तीनों छात्रों को बिलासपुर रेफर किया गया है.शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि दुरपा गांव के 3 छात्र गुरुदयाल यादव, गोपीकिशन साहू, राकेश यादव, शिवरीनारायण स्कूल जा रहे थे, तभी गांव के मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया और तीनों छात्र जमीन पर गिर गए. हादसे में तीनों छात्रों को गम्भीर चोट आई है और तीनों को बिलासपुर रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया गया है, वहीं घटनाकारित ट्रक को भी थाने में निरुद्ध किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : आयोग के अध्यक्ष और बोर्ड, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश जारी हुआ...

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. मौके पर पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और मौके पर तनाव है, वहीं वाहनों की आवाजाही बन्द है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!