Janjgir Big News : घर में घुसकर घला रेतने की कोशिश, शख्स के गला और उसकी पत्नी के हाथ में आई चोट, महिला के भाई और एक अन्य शख्स पर आरोप, पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी का गला रेतने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है. पति के गला और पत्नी के हाथ में चोट आई है. महिला के भाई और एक अन्य शख्स पर आरोप लगा है. घटना की सूचना नवागढ़ थाने में दी गई है.जानकारी के मुताबिक, केरा गांव के सनत धीवर और उसकी पत्नी इंदिरा धीवर, घर में सोए थे. इस दौरान देर रात महिला का भाई और एक अन्य शख्स, धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गहरी नींद में सोए पति-पत्नी का गला रेतने की कोशिश की. इन दौरान गला रेतते वक्त पति सनत जाग गया और जिससे उसकी जान बच गई. उसने चिल्लाया तो उसकी पत्नी भी जाग गई और दोनों बदमाशों ने पति-पत्नी का संघर्ष भी हुआ, जिसके बाद दोनों बदमाश, धारदार हथियार को मौके पर छोड़कर भाग गए. हमले से पति के गले और पत्नी के हाथ में चोट आई है.महिला ने हमला करने वाले एक बदमाश को पहचान लिया है, वह कोई और नहीं, बल्कि महिला का भाई है, जो कोसा गांव का रहने वाला है. फिलहाल, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और घायलों को लेकर नवागढ़ ग्रामीण थाने जा रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस टीम को भेजा गया है और मामले में जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!