Janjgir Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला बस्ती बाराद्वार का है.

 



भोथीडीह गांव के रहने वाले ताराचंद सिदार ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चार-पांच वर्ष पूर्व, बस्ती बाराद्वार के रहने वाले पवन गुप्ता ने उसके भाई हरीश सिदार को नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 67 हजार रुपये और अकलसरा के रहने वाले संतोष कुमार आनंद से भी 2 लाख 50 हजार लिया था. ताराचंद सिदार ने नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस करने को कहा, लेकिन आरोपी पवन गुप्ता ने रुपये देने से टालमटोल किया और रुपये वापस नहीं करने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पवन गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश की जा रही थी. इस दौरान बाराद्वार पुलिस ने आरोपी पवन गुप्ता को बस्ती बाराद्वार गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!