World PhotopgraphyDay : अकलतरा फोटोग्राफर संघ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान किया गया

जांजगीर-चाम्पा. विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अकलतरा के मंगलम फोटो स्टूडियो में अकलतरा फोटोग्राफर संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अकलतरा क्षेत्र के सभी फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफी भाइयों ने फोटोग्राफी के इस महापर्व को बहुत ही धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक मनाया. इस कार्यक्रम में जांजगीर जिले के सबसे वरिष्ठ फोटोग्राफर अकलतरा से जय अग्रवाल वीणा फोटो स्टूडियो एवं रवि जैन आरके फोटो स्टूडियो का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह से अकलतरा फोटोग्राफर संघ द्वारा सम्मान किया गया एवं केक सेरिमनी कर इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया गया.

 



इस कार्यक्रम में उपस्थित जय अग्रवाल, रवि जैन ,(वरिष्ठ फोटोग्राफर), संघ के अध्यक्ष कमलेश साहू (डैनी), कोषाध्यक्ष शिव बघेल, सचिव सतीश दास मानिकपुरी ,मीडिया प्रभारी हरिशंकर कंवर,राजू दीवान, लक्ष्मीनारायण टैगोर , नंदकुमार साहू, सतीश धीवर , ईश्वर मार्बल ,कलेश्वर रात्रे, अनिल कुंभकार ,राकेश श्रीवास, अविनाश कश्यप, सत्यनारायण साहू ,जय राजपूत, निखिल चक्रधारी, इंद्रपाल खरे, विश्वजीत यादव ,मयंक कुमार, कृष्ण कुमार यादव, निक्की वस्त्र का विक्की वस्त्रकार, सनत कुमार, प्रशांत कुमार, प्रमोद कुमार, शिशिर कुमार ,रोशन कुमार,

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

विश्व फोटोग्राफी दिवस के कार्यक्रम में सभी फोटोग्राफर भाइयों से आपस में फोटोग्राफी वीडियोग्राफी से संबंधित आपस में चर्चा परिचर्चा की गई और आपस में भाईचारा बनाए रखें वह एक दूसरे की मदद करने और अपने कार्य को सुचारू रूप से अपने कस्टमर बेहतर बेहतर क्वालिटी के साथ अपने कार्य से संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए इन सभी बातों पर विशेष चर्चा हुई और बहुत जल्द ही आने वाले समय में अकलतरा में एक वर्कशॉप का आयोजन कराया जाएगा जिसकी तैयारी में अकलतरा फोटोग्राफर लग गई है इसी इसी आशाओं के साथ अकलतरा फोटोग्राफर संघ आप सभी का धन्यवाद करती हैं. विश्व फोटोग्राफी दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!