KBC 14: वाल्मीकी की रामायण से जुड़ा वो सवाल जिसका जवाब देना इनके लिए हुआ मुश्किल, आप जानते हैं? 

टीवी पर सदियों से राज रहा पॉप्युलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हर साल चर्चा में रहता है। कोई यहां से करोड़पति तो कोई लखपति बनकर जाता है और कुछ को हजारों में ही संतोष करना पड़ जाता है। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में गुजरात से आईं एक कंटेस्टेंट के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह काफी जद्दोजहद के बाद हॉट सीट पर तो पहुंची लेकिन वह एक सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और उनको गेम बीच में ही क्विट करना पड़ गया। अब ऐसा क्या सवाल था, जिसका जवाब इन्हें नहीं मालूम था, आइए बताते हैं।

 



दरअसल, गुजरात के लुनावाडा से आईं 47 वर्षीय ऋचा पुवार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई थीं। वह होममेकर हैं और अपने गांव की पहली इंसान हैं, जो इश शो में पहुंची हैं। जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेला, तो उसमें सवाल पूछा कि QWERTY शब्द का इस्तेमाल किसके लेआउट में किया जाता है? ऑप्शन थे- स्क्रीन, कीबोर्ड, सीपीयू और माउस।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

इसका सही जवाब कीबोर्ड देकर ऋचा हॉट सीट पर विराजमान हो गईं। हालांकि इस दौरान ऋचा ने बिग बी के दूसरे सवाल का भी सही और जल्दी जवाब दिया था, जिसके बाद उनको ये मौका मिला था।

था 12 लाख 50 हजार का सही जवाब

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

खैर, ऋचा बड़े बढ़िया तरीके से खेलते हुए और अपनी तीनों लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए 6 लाख 40 हजार का पड़ाव पार कर लिया। अब इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनके सामने 12 लाख 50 हजार का सवाल पेश किया। लेकिन वह इसका जवाब न दे सकीं और गेम को न खेलने का फैसला किया।

उनसे सवाल पूछा गया था- इनमें से क्या वाल्मीकी रामायण के कांड का नाम नहीं है? ऑप्शन हैं- सुंदरकांड, वनवास कांड, युद्ध कांड और किशकिन्धा कांड। अब इसका जवाब ऋचा नहीं दे पाईं। जिसका सही जवाब था- वनवास कांड।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!