ट्रेन में नहीं थी जगह तो ऊपर छत पर चढ़ गई महिला, खतरनाक Video हुआ वायरल. आप भी देखें आगे क्या हुआ…

Railway Station Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन में जगह न होने पर भी लोग धक्का-मुक्की करते हैं और किसी तरह अंदर जाने की कोशिश करते हैं. लोग ट्रेन के छतों पर चढ़ जाते हैं, दरवाजों पर लटके रहते हैं. यह सब भारत में आम तौर पर देखा जाने वाला एक आम दृश्य है. ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक महिला सीट न मिलने पर ट्रेन की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रही है. वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है जिसमें एक महिला कई कोशिशों के बाद भी छत पर नहीं चढ़ पा रही है, क्योंकि दूसरे उसे ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

महिला की हरकत को देखकर पुलिस ने यूं लगाई फटकार

एक रेलवे पुलिस का जवान भी अपनी छड़ी लेकर वहां आता है, जिससे महिला के प्रयासों का अंत हो जाता है. विद्याधर जेना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन पर बस एक और दिन.’ वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग बेहद हैरान हैं. जबकि कुछ ने इस तरह की स्थिति के लिए अधिक जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया है. एक यूजर हैरान रह गया और उसने लिखा, ‘इतने सारे लोग बिना हाथ पकड़े छत पर कैसे बैठ सकते हैं.’ एक अन्य ने लिखा, ‘लगता है ऊपर बैठने पर पैसे कम लगते हैं.’ एक तीसरे ने कहा, ‘पुलिस हो तो ऐसी: देखिये ट्रेन फुल है, नेक्स्ट ट्रेन से आ जाओ.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

 

तीन महीने पहले ही भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेनें बहाल हुईं

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दो सालों तक बंद रहने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच मई के आखिर में रेल सेवा बहाल हो गई. ट्रेन की क्षमता लगभग 450 यात्रियों की है और इनमें एसी चेयरकार के अलावा एक्जिक्यूटिव श्रेणी की सीटें भी मौजूद हैं. बंधन एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन चलती है. बता दें कि ऐसे कई खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कुछ दिन पहले भारत में सीआरपीएफ के जवान ने अपनी जान जोखिम में डाल एक यात्री की जान बचाई थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!