अब सिर्फ चैटिंग ही नहीं…घर बैठे व्‍हाट्सऐप से मंगाएं किराने का सामान, पेश है खास आपकी सेवा में

नई दिल्ली. व्‍हाट्सऐप पर अब जियो मार्ट का खाता खुल गया है। रिलायंस ग्रुप की 45वीं सालाना आमसभा की बैठक में जियो मार्ट और व्‍हाट्सऐप की पार्टनरशिप का ऐलान किया गया। बैठक में रिलायंस ग्रुप के सीएमडी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने इसका डेमो भी दिखाया। ईशा र‍िलायंस र‍िटेल वेंचर्स की डायरेक्‍टर भी हैं। इसे इस्‍तेमाल करना बेहद ही आसान है।

 



अगर आप ग्रॉसरी की खरीदारी ऑनलाइन करते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। यह आपके यह शॉपिंग एक्‍सपीरियंस को बिल्‍कुल अलग लेवल पर ले जाएगा। इसके जरिये व्‍हाट्सऐप पर जियो मार्ट से जुड़ी सभी सेवाओं तक आसानी से पहुंच हासिल हो जाएगी। भारत में व्हाट्सएप यूजर्स अब इस मैसेजिंग ऐप से बाहर निकले बिना भी ग्रॉसरी की खरीदारी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मेटा (मार्क जुकरबर्ग) ने सोमवार को JioMart के साथ मिलकर एक नए इंटिग्रेशन की घोषणा की, जिसके माध्यम से यूजर्स एक तय नंबर पर “Hi” लिखकर इन-ऐप शॉपिंग को एंजॉय कर सकते हैं। इस तरह की शॉपिंग इंस्टाकार्ट और कुछ अन्य डिलीवरी सर्विस पर ही दिखती है। यह व्‍हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप से ही संभव हो जाएगा।

बेहद आसान है इस्‍तेमाल करना

उपभोक्‍ता को व्‍हाट्सऐप के जरिये जियो मार्ट पर शॉपिंग शुरू करने के लिए सिर्फ JioMart नंबर (+917977079770) पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। माना जा रहा है कि यह सेवा ग्रॉसरी बिजनेस की तस्‍वीर बदल देगी।

इसका वो लोग भी इस्‍तेमाल करना शुरू कर देंगे जो अभी तक ऑनलाइन शॉपिंग से दूर रहे हैं। कंपनी की यह सर्विस ब्लिंकेट जैसी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश करेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

माना जा रहा है कि व्‍हाट्सऐप पर जियो मार्ट की सर्विस लॉन्‍च होने से रिलायंस की कंपनी का सब्‍सक्राइबर बेस तेजी से बढ़ेगा। लोग व्‍हाट्सऐप इंटरफेस को आसानी से इस्‍तेमाल कर लेते हैं। इसे लेकर लोगों में काफी भरोसा भी है।

एजीएम में रिलायंस के मुख‍िया मुकेश अंबानी ने भारत को दुनिया की लीडिंग डिजिटल सोसाइटी बनाने की दिशा में बढ़ने की बात कही है। उन्‍होंने बताया कि जब 2020 में मार्क जुकरबर्ग के साथ रिलायंस ने पार्टनरशिप की घोषणा की थी तो यह भी कहा था कि व्‍हाट्सऐप प्‍लेटफॉर्म पर और भी सेवाओं को लाया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!