मासूम सवाल’ के पोस्टर पर बवाल, निर्माता सहित पूरी टीम के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद. गाजियाबाद जिले की पुलिस ने सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर के चलते विवादों में आई हिंदी फिल्म ”मासूम सवाल” के निर्देशक संतोष उपाध्याय, उनकी कंपनी और फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित राठौर द्वारा की गई शिकायतों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 



साहिबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता ने महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर प्रकाशित की है, जो फिल्म के पोस्टर पर दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि निर्माता के इस कृत्य से ‘सनातन धर्म’ के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि आरोपी फिल्म निर्माता और उनकी टीम ने देश में बहुत ही सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की।

इस बीच, शिकायतकर्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साहिबाबाद और गाजियाबाद शहर के दो सिनेमा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

पुलिस ने उन सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां ‘मासूम सवाल’ दिखाई जा रही है। सीओ ने कहा कि गलती करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी और यदि कोई शांति में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने दावा किया कि कानून- व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!