इस भारतीय महिला ने तोड़ा कोहली का रिकार्ड, T20I में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने में बनी नंबर वन

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में कामनवेल्थ गेम्स 2022 के महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल मैच में भारतीय टीम को 9 रन से हार मिली।

 



आस्ट्रेलिया के हाथों मिली इस करीबी हार के बाद भारत के हाथ से गोल्ड निकल गया और इस टीम को सिल्वर मेडल मिला। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 ओवर में 161 रन बनाए थे और इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 152 रन पर आलआउट हो गई थी।

भारतीय महिला टीम ने इस मैच में 34 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए और उसे हार मिली। एक वक्त ऐसा था जब टीम का स्कोर 3 विकेट पर 118 रन था, लेकिन इसके बाद सिर्फ 152 के स्कोर तक टीम आलआउट हो गई।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Harmanpreet Kaur ने तोड़ा विराट कोहली का रिकार्ड

आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। उन्होंने ये रन 43 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से बनाए।

हरमनप्रीत कौर ने अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। हरमनप्रीत कौर अब अपनी इस 65 रन की पारी के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

हरमनप्रीत के नाम पर टी20 में बतौर कप्तान अब 1618 रन हो गए हैं जो उन्होंने 74 मैचों में बनाए हैं तो वहीं विराट कोहली ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1570 रन बनाए थे।

विराट कोहली का ये रिकार्ड अब टूट गया है और वो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं 1161 रन के साथ हिटमैन यानी रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

T20I में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन-

1618 रन – हरमनप्रीत कौर

1570 रन – विराट कोहली

1161 रन – रोहित शर्मा

1112 रन – महेंद्र सिंह धौनी

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!