Janjgir Big News : भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं करोड़पति बीमा अभिकर्ता गिरफ्तार, सात साल की बीमा राशि की ठगी का मामला

जांजगीर-चाम्पा. भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं करोड़पति बीमा अभिकर्ता हेमन्त पटेल को पुलिस ने सात साल की बीमा राशि की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



डभरा थाना क्षेत्र के दामोदर प्रसाद चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीमा अभिकर्ता हेमंत पटेल के पास साल 2002 में 10 हजार रूपये वार्षिक राशि की बीमा कराया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

अभिकर्ता हेमंत पटेल द्वारा 15 वर्ष तक ही बीमा की राशि जमा की गई, जबकि दामोदर प्रसाद चंद्रा से पूरे 20 वर्षों की बीमा की राशि जमा करा ली गई थी. बाकी, 7 साल की बीमा की राशि 70 हजार रूपये को बीमा अभिकर्ता हेमंत पटेल द्वारा गबन करने की शिकायत की गई थी.

पुलिस ने दामोदर प्रसाद चंद्रा की रिपोर्ट कर आईपीसी की धारा 409, 420 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीमा अभिकर्ता हेमंत पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!