Janjgir News : अकलतरा क्षेत्र की कॉलोनी में टूटे थे लैब टेक्नीशियन सहित 5 घरों के ताले, जेवरात और नगद की हुई थी चोरी, CCTV फुटेज के बाद भी अब तक नहीं हुई है आरोपियों की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में कापन रोड स्थित लीलवाडीह कॉलोनी में 5 घरों के ताले टूटे थे और लैब टेक्नीशियन के सूने घर से जेवरात, नगद की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस जांच कर रही थी. चोरी की घटना को अंजाम देते सीसी टीवी में चोर कैद भी हुए थे, किंतु पुलिस के हाथ अब भी खाली है और पुलिस अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

 



दरअसल, 28 जुलाई को लीलवाडीह कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन चंद्रिका कुर्रे व अन्य लोग घर पर नहीं थे. इसी दौरान 28 जुलाई को लीलवाडीह कॉलोनी के पांच घरों पर चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों का सामान ले उड़े. चोरी की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच में जुटी हुई थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन अकलतरा पुलिस अब भी चोरों के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी है और चोर बेख़ौफ हैं. हालांकि, देखना होगा कि पुलिस चोरों को कब तक पकड़ने में सफल हो पाती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

आपको बता दें कि अकलतरा थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटना हुई है और पुलिस उसे सुलझाने में असफल है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!