Janjgir FIR : रिटायर्ड सैनिक से गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में रिटायर्ड सैनिक से गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तरौद गांव के ही शख्स के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिटायर्ड सैनिक संतोष धृतलहरे ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह पैदल जा रहा था, तभी खुबुराम टांडे पुरानी रंजिश को लेकर, रिटायर्ड सैनिक से गाली-गलौज, मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से रिटायर्ड सैनिक को काफी चोट आई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी खुबुराम के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!