Sakti News : विधायक केशव चंद्रा ने मालखरौदा ब्लॉक के तीन अलग-अलग गांव में करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन किया

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के तीन अलग-अलग गांव बासिन, बरपाली एवं मुड़पार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली पानी टंकी का भूमिपूजन जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने किया.



यहां विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार से गांव के घरों में स्वच्छ पेयजल मिलेगा. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रयास से पानी टंकी का निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार हो रहा है, जिसका भूमिपूजन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

विधायक ने कहा है कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से अनेक लाभ होगा. पानी टंकी निर्णाण के बाद पेयजल के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और घर पर ही पेयजल सुलभ रहेगा. इस मौके पर सरपंच, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!