Janjgir Attack Arrest : गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग बालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसों गांव में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग बालक समेत 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



पुलिस ने बताया, भैंसों गांव के राजेश प्रजापति ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गांव के बस स्टैंड के पास किराना दुकान चलाता है, जहां पर इसके दुकान के सामने में गांव के मोनू साहू अपने हाईवा वाहन को खड़ा किया था, जिसे हटाने के लिए कहने पर मोनू साहू, फिरत साहू, सोनू साहू एवं नाबालिग बालक के द्वारा हत्या करने की नीयत से डंडा, रॉड, व्हील पाना एवं पेचकस, ईंट से जानलेवा हमला किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 307, 34 के तहत केस दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी मोनू साहू, फिरत साहू, एवं सोनू साहू को भैंसो गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!