Janjgir DeadBody : अकलतरा क्षेत्र के नहर पुल में मिली अज्ञात शख्स की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस की जांच जारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के बरबसपुर के नहर पुल में एक शख्स की लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, अज्ञात शख्स की लाश नहर में बहते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. हालांकि, पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि वह कोरबा की ओर से नहर में बहकर आया होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

फिलहाल, शख्स की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का भी खुलासा होगा. अभी पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है और पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Accident Death : बाइक से गिरकर युवक की मौत, चाम्पा क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!