JanjgirChampa Big News : युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के खिलाफ गैर जमानतीय धारा के तहत FIR दर्ज, चाम्पा पुलिस जांच में जुटी, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने पुलिस की कार्रवाई को दुर्भावनावश और विरोधियों की साजिश बताया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने छग युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के खिलाफ़ गैर जमानतीय धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



दरअसल, 28 सितंबर को टूटे हुए स्वागत द्वार के मुद्दे को भाजयुमो ने प्रदर्शन किया था और धरना देकर सीएम का पुतला दहन किया था. पुतला दहन के दौरान नेताओं-कार्यकर्ताओं और पुलिस की झूमाझटकी हुई थी. आरोप है कि पुतला को छिनकर ले जाते वक्त कार्तिकेश्वर स्वर्णकार पीछे से दौड़कर गए और आरक्षक श्रीकांत सिंह से दुर्व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि प्रकरण में धारा 186, 332, 353 के तहत कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने पर कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा है कि पुतला दहन में हमेशा जो स्थिति बनती है, वैसा ही हुआ है, आरक्षक से दुर्व्यवहार नहीं हुआ है. पुलिस ने दुर्भावनावश कार्रवाई की है, क्योंकि आंदोलन में वे अकेले नहीं थे, लेकिन एफआईआर एक के खिलाफ की गई है. विरोधियों ने साजिश रची है और पूरी रणनीति बनाई गई है, जिसके बाद टारगेट में लेकर एफआईआर की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!