JanjgirChampa BigNews : बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक चला रहे पति की मौत, पत्नी और बच्चा घायल, दोनों घायल को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी मोड़ में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार सवार पति, पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी और बेटे को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में चाम्पा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और घटनाकारित बोलेरो को कब्जे में ले ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के नवापारा गांव के भुवनेश्वर यादव, पत्नी नंदिनी और बेटे शिवम के साथ अपने रिश्तेदार के घर फरसवानी गांव गए थे. यहां से वे अपने गांव नवापारा बाइक से लौट रहे थे.

वे चाम्पा क्षेत्र के सिवनी मोड़ पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में पति भुवनेश्वर यादव की मौत हो गई, वहीं पत्नी नन्दिनी और बेटा शिवम, गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!