Sakti Big News : छोटे भाई ने बड़े भाई का गुप्तांग काटा, पत्थर से सिर पर हमला किया, खून से लथपथ गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर

सक्ती. सक्ती के स्टेट बैंक के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर पत्थर से पटककर पहले हमला किया, फिर छोटे भाई ने बड़ी बेरहमी से बड़े भाई के गुप्तांग को काट दिया. वारदात के बाद खून से लथपथ बड़ा भाई तड़पते रहा, जिसके बाद उसे सक्ती अस्प्ताल ले जाया गया, जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है. वारदात के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.दरअसल, सक्ती के स्टेट बैंक के सामने के घर में बड़ा भाई कुलदीप यादव, छोटा भाई सीमांत और उसकी मां रहते हैं. यहां पहले सीमांत ने अपनी मां के साथ विवाद किया, जिसके बाद उसकी मां कंचनपुर गांव चली गई. रात होने पर दोनों भाई ने शराब पी, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और तैश में आकर छोटे भाई सीमांत यादव ने बड़े भाई कुलदीप यादव के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद, गुस्साए छोटे भाई सीमांत यादव ने बड़ी बेरहमी से बड़े भाई कुलदीप के गुप्तांग को काट दिया.वारदात के बाद बड़े भाई कुलदीप खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा. कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल कुलदीप को सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. दूसरी ओर, वारदात के बाद आरोपी छोटे भाई सीमांत यादव फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!