IND vs NZ 2nd ODI Pitch Report: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है रायपुर की पिच, जानें कैसा रहेगा मौसम

रायपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच 21 जनवरी यानी आज को रायपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गई हैं। दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा। फिलहाल भारत तीन मैचौं की सीरीज में 1-0 से आगे है।

 



 

 

 

 

भारत की कोशिश दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज जनवरी 2019 में जीती थी। उस वक्त भारत ने न्यूजीलैंड को उसकी की धरती पर 4-1 से मात दी थी। उसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

 

रायपुर पिच रिपोर्ट
गौरतलब हो कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक एक भी एकदिवसीय मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, मैदान पर कई टी20 मैच आयोजित किए जा चुके हैं। उन मैचों के अनुसार यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है। टी20 मैच मे यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 है। दूसरी पारी में यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को इस पिच से मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

 

 

 

रायपुर मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़ राज्य के मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले दिनों से हो रहे मौमस में बदलाव के चलते इसका अनुमान लगाया गया है। 19 जनवरी को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि 22 जनवरी को दोपहर के बाद शाम को ठंडी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!