भारतीय रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी निकला ‘धन कुबेर’, संपत्ति देख अधिकारियों के भी उड़े होश. पढ़िए..

भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीबीआई ने एक रिटायर रेलवे कर्मी के घर पर छापा मारा है। छापे में सीबीआई को भी इतनी संपत्ति देख यकीन नहीं हुआ। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है।

 



 

 

 

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति केस में सीबीआई ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की है। छापेमारी में अब तक 1.57 करोड़ रुपये, 17 किलो ज्वैलरी (जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है) बरामद हुई है। बता दें कि छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से कई प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार जैना ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर हुआ करते थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

 

 

 

रेलवे अफसर ने बनाई करोड़ों की संपत्ति
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद ने 1,92,21,405 की संपत्ति बनाई जो इनकी आय से 59.09 प्रतिशत ज्यादा है। 3 जनवरी को प्रमोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बताया गया कि 2005 में इसकी सम्पत्ति 4,54,412 बैंक बेलेंस और प्लाट मिलाकर थी। जैना ने 1987 में रेलवे ज्वॉइन की थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

 

 

सीबीआई के मुताबिक 1 जनवरी 2005 से 31 मार्च 2020 में ये सम्पत्ति अवैध तरीके से बनाई गई। जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में सीबीआई की रेड अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!