Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखेगा गरुड़ कमांडो का दमखम, इनकी ललकार से ही कांप उठते है आतंकी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 26 जनवरी को होने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल जारी है। गणतंत्र दिवस समारोह में मात्र 3 दिन चगणतंत्र दिवस में केवल तीन दिन बचे हैं। इस अवसर की तैयारी तेज कर दी गई है क्योंकि दिल्ली में कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। पूरे देश में सजावट जारी है। प्रदेशों में राजनीतिक और सामाजिक रूप से तैयारियां चल रही है।

 



दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए है। इस बार कर्तव्य पथ पर भारतीय वायुसेना के सबसे घातक गरुड़ कमांडो पहली बार दमखम दिखाते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

इस समय आतंकवाद के खात्मे और सरहद पर दुश्मनों से सीधे मुकाबले के लिए वायुसेना के गरुड़ कमांडो को नई ट्रेनिंग भी दी जा रही है। तीन साल की ट्रेनिंग के बाद ही एक गरुड़ कमांडो पूरी तरह ऑपरेशनल कमांडो बनता है। ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि ट्रेनिंग लेने वालों में से 30 फीसदी ट्रेनी शुरुआती 3 महीनों में ही ट्रेनिंग छोड़ देते हैं।

गरुड़ कमांडो दुश्मन के बीच पहुंचकर चारों तरफ से दुश्मन से मुकाबला करते हैं। गरुड़ कमांडो कई तरह के हथियार चलाने में माहिर होते हैं। इनमें एके 47, आधुनिक एके-103, सिगसोर, तवोर असाल्ट राइफल, आधुनिक निगेव LMG और एक किलोमीटर तक दुश्मन का सफाया करने वाली गलील स्नाइपर शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

निगेव एलएमजी से एक बार में 150 राउंड फायर किए जा सकते हैं। तवोर असाल्ट राइफल जैसे आधुनिक हथियारों के साथ साथ गरुड़ कमांडो नाइट विजन, स्मोक ग्रेनेड, हैंड ग्रेनेड आदि भी इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूर्णत, किसान हितैषी सरकार है : इंजी रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!