बाइबिल की सीख से प्रेरित है राजेश खन्ना की ‘रोटी’ का यह गाना, लोकप्रियता ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली : राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रही है. दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और सफलता भी हासिल की. राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म ‘रोटी’ 1974 में रिलीज हुई थी. फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा निरूपा रॉय, जगदीप, सुजीत कुमार, पिंचू कपूर, जगदीश राज, ओम प्रकाश और विजय अरोड़ा लीड रोल में थे. फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया और उसके साथ ही फिल्म के गानों ने तो लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले.

 



रोटी’ फिल्म का लोकप्रिय गाना है ‘जिसने पाप न किया हो वो पापी ना हो.’ इस गीत में राजेश खन्ना हैं और यह फिल्म के लोकप्रिय गानों में से है. इस गाने के लिरिक्स बाइबिल के उस अध्याय से प्रेरित हैं जहां यीशु एक औरत को सजा देने के लिए पत्थर मारने को तैयार लोगों से कहते हैं कि ‘तुम में से जो पापी नहीं है वही सबसे पहले इस औरत को पत्थर मारे.’ बस फिल्म में भी ऐसा ही सीन है जहां कुछ एक औरत को पापिन कहकर पत्थर मार रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

उस समय राजेश खन्ना इस गाने को गाते हैं और उस इंसान से पत्थर मारने को कहते हैं जिसने पाप न किया हो वो पापी ना हो. इस तरह यह गाना बहुत ही सार्थक और उपदेश लिए हुए है. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है जबकि इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं.

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

राजेश खन्ना और मुमताज की ‘रोटी’ को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था जबकि फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे. फिल्म के डायलॉग खूब लोकप्रिय हुए थे और बताया जाता है कि कादर खान को फिल्म के संवाद लिखने के लिए लगभग 1 लाख 21 हजार रुपये मिले थे.

error: Content is protected !!