Gutka Pan Masala Ban : पूरे प्रदेश में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से लगा प्रतिबंध, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

पटना. नशामुक्ति के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरसअल सरकार ने पूरे प्रदेश में गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पहले ही प्रदेश में शराबबंदी लागू कर दी गई है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के खाद्य विभाग से आदेश जारी कर दिया गया है।

 



मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने एक साल के लिए गुटखा व पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व परिवहन, बिक्री के लिए प्रदर्शनी (डिस्पले) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जो अगले एक साल के लिए लागू रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!