JanjgirChampa Arrest : भारतमाला फोरलेन रोड से लोहे के सरिया की चोरी करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला फोरलेन रोड से लोहे के सरिया की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को कोरबी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 80 किलो ग्राम सरिया को जब्त किया है. चारों आरोपी सुमित जांगड़े, नीलेश जांगड़े, भूषण जांगड़े, आर्यदेव रत्न उर्फ गुलशन कुमार जांगड़े, कोरबी गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोरबी मोड़ के पास पिकअप वाहन में कुछ लोग चोरी के सरिया रखे हुए हैं और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और पिकअप वाहन में मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर निर्माणाधीन भारतमाला फोनलेन से सरिया चोरी की बात सामने आई.

इसके बाद पुलिस ने चार आरोपी सुमित जांगड़े, नीलेश जांगड़े, भूषण जांगड़े, आर्यदेव रत्न उर्फ गुलशन कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 80 किलो ग्राम सरिया और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!