Healthy Foods : हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये 5 फूड्स, Strong Bones के लिए कर सकते हैं डाइट में शामिल

अक्सर खानपान में कैल्शियम की कमी हड्डियों के कमजोर होने का कारण बनती हैं. कमजोर हड्डियों (Weak Bones) में दर्द तो रहता ही है, साथ ही हड्डियां कमजोर होकर जल्दी टूट सकती हैं और उनमें खरोंच या दरार आ सकती है जोकि हड्डी टूटने जितना ही बुरा होता है. ऐसे में समय रहते इन कमजोर हड्डियों की दिक्कत से छुटकारा पाना जरूरी होता है. अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके हाथ-पैरों या शरीर के किसी और हिस्से में अक्सर ही दर्द रहता है तो हो सकता है आपकी हड्डियां कमजोर हों. यहां खानपान की ऐसी कुछ चीजों का जिक्र किया जा रहा है जो हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) करने में मदद करती हैं.

 



हड्डियां मजबूत बनाने वाले फूड्स

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

दूध

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. व्यक्ति को शारीरिक जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम (Calcium) दूध के रोजाना सेवन से मिल सकता है. आप दूध को अलग-अलग तरह से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसे सादा पीने के अलावा दूध से शेक्स, स्मूदी और डिशेज बनाकर खाई-पी जा सकती हैं.

पालक

सब्जियों में पालक को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. हड्डियां मजबूत बनाने में भी पालक का असर देखा जाता है.

दही

दूध की तरह ही दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है. लेकिन, दही में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि विटामिन डी (Vitamin D) भी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी भी अक्सर हड्डियों के कमजोर होने का काम करती है. ऐसे में दही का सेवन करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

सोयाबीन

सोयाबीन और सोयाबीन से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे सोया चंक्स, टोफू और सोया मिल्क भी कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत (Calcium Sources) होते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. ऐसे में डाइट में सोयाबीन शामिल करना अच्छा ऑप्शन रहता है.

सूखे मेवे

कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही पोषक तत्व सूखे मेवों के सेवन से शरीर को मिलते हैं. सूखे मेवे खासकर विटामिन डी देने में मददगार हैं. विटामिन डी ऐसा विटामिन है जिसका मुख्य स्त्रोत धूप है. ऐसे कम ही खाद्य पदार्थ हैं जिनमें विटामिन डी होता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!