JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरीश कुमार कुर्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी हरीश कुमार कुर्रे के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मुक्तराजा निवासी हरीश कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!