JanjgirChampa Accident Death : वाहन ने मारी सायकल सवार बुजुर्ग को ठोकर, मौके पर हुई मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा गांव के मेन रोड में अज्ञात वाहन ने सायकल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग फूलसिंह यादव को पीछे से ठोकर मार दी. इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. मृतक बुजुर्ग फूलसिंह यादव मवेशी चराने का काम करता था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

दरअसल, कनस्दा गांव के रामकृष्ण यादव, ने बताया कि उसके पिता फूलसिंह यादव मवेशी चराने का काम करता था. रोज की तरह वह सायकल से गाय का दूध निकालने कनस्दा से नगारीडीह जा रहा था, तभी शिवरीनारायण से केरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सायकल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग फूलसिंह यादव को ठोकर मार दी. इससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पतासाजी करने में जुटी हुई है

error: Content is protected !!