JanjgirChampa FIR : महिला से मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी मुलमुला पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में उधार दिए रुपए की मांग करने पर 3 लोगों ने की महिला से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपी में खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, पकरिया गांव की महिला विन्दा बाई कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो माह पहले गांव के प्रमित कुमार कश्यप, घर आकर 12 सौ रुपए उधार मांगने लगा, जिसे महिला ने उसे दे दिया. बाद में, आरोपी ने 900 रुपए लौटा दिया और बाकी 300 रुपए को बाद में देनी की बात कही.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

इसी बीच महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी राजाराम कश्यप, प्रमित कश्यप, बिमला कश्यप तीनों आये और रुपए की मांग करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इससे महिला को चोट आई है.

मामले में मुलमुला पुलिस ने मारपीट करने वाले पकरिया गांव के आरोपी राजाराम कश्यप, प्रमित कुमार कश्यप, बिमला बाई कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!