JanjgirChampa FIR : पार्षद और उसकी पत्नी से घर में घुसकर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के वार्ड नंबर 5 में पार्षद और उसकी पत्नी से आरोपी सूरज बंजारे ने घर घुसकर मारपीट की है. इससे पार्षद डालेश्वर साहू को गंभीर चोट आई है. इस पर पुलिस ने मारपीट करने युवक सूरज बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 506 (B) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, नवागढ़ के डालेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रमांक 5 में रहता है और वहीं का पार्षद है. वह चाम्पा से घर आ रहा था. रास्ते में बजरंग चौक के पास सूरज बंजारे अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर कर बैठा हुआ था, जो आकर गाली-गलौज कर कार को लात घुसे मारने लगा और पीछे-पीछे उसके घर तक आ गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

फिर घर अंदर घुसकर युवक सूरज बंजारे ने बेल्ट से मारपीट की. बीच-बचाव करने आई. उसकी पत्नी से भी बाल पकड़ कर घसीटने लगा. इससे पार्षद डालेश्वर साहू के सिर में गंभीर चोट आई है.

फिलहाल, मामले में पुलिस ने नवागढ़ के मारपीट करने वाले आरोपी सूरज बंजारे के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!