उम्र 63, इनकी फिल्म के रीमेक से चमकी अजय देवगन की तकदीर, अब पैन इंडिया फिल्म के पोस्टर से उड़ जाएगी बॉलीवुड की नींद

नई दिल्ली: साउथ के इस एक्टर के कहने ही क्या. हाल ही में जेलर में सिर्फ कैमियो में नजर आया था और रजनीकांत के साथ इस फिल्म ने 650 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसकी एक्टिंग और हर फिल्म में कुछ हटकर कैरेक्टर इस साउथ सिनेमा में खास बनाते हैं. इनकी फिल्म दृश्यम के रीमेक ने तो अजय देवगन को उनके करियर की दो शानदार हिट फिल्में भी दीं. जी हां, हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्टर मोहनलाल की. मोहनलाल हाल ही में जेलर में एक कैमियो में दिखे थे. मोहनलाल को फैन्स प्यार लालेतन और लालू भी कहते हैं. यही नहीं, उन्हें यूनिवर्सल स्टार भी कहा जाता है. उनका गैंगस्टर अंदाज काफी पसंद किया गया था और मलयालम दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद भी किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अब उनकी अगली फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसे देखकर बेशक बॉलीवुड की नींद हराम हो जाएगी क्योंकि यह एक पैन इंडिया फिल्म है.

मोहनलाल उर्फ लालू की अगली फिल्म ‘मलैकोटै वालिबन’ है. इस फिल्म का ऐलान 2022 में हुआ था और इसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं. लेकिन अभ ऐलान कर दिया गया है कि फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही है. मोहनलाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है और ट्वीट किया है, ‘काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वालिबन 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’ इस तरह मोहनलाल के फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ गई है क्योंकि इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

बताया जाता है कि 63 वर्षीय मलयालम एक्टर की फिल्म ‘मलैकोटै वालिबन’ की शूटिंग लगभग 130 दिनो तक राजस्थान, चेन्नई और पुदुचेरी में हुई है. फिल्म को लीजो जोस पेलिसरी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में मोहनलाल के अलावा सोनाली कुलकर्णी, दानिश सैत, हरीश पेरादी, मणिकंदन अचारी, राजीव पिल्लई और हरीप्रशांत नजर आएंगे. इस तरह फिल्म को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!