धुआं छोड़ती फंगस को देख हैरान रह गए लोग, असल माजरा जान आप भी विज्ञान को करेंगे सलाम

कुदरत कई तरह के करिश्मों से भरपूर है. हर करिश्मा ऐसा जिसे देखकर आंखें चौंधिया जाए और दिमाग कंफ्यूज हो जाए कि, आखिर ये हो क्या रहा है. इंसानों को छोड़ कर खुदा की बनाई ऐसी कोई नेमत नहीं, जिसके पास ऐसी खूबी न हो, जो आपको हैरान न कर दे. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले तो ये अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि, आखिर हो क्या रहा है और जब समझेंगे तब ये यकीन ही नहीं होगा कि, ऐसा भी हो सकता है.

 



यहां देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर रात का ये नजारा तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है, जैसे पास में दिख रहे पेड़ से धुआं निकल रहा हो. सफेद रंग के हजारों लाखों कण हवा में मंडराते हुए नजर आते हैं. लकड़ी पर बाहर की तरफ निकले हिस्से से ये धुआं निकलता नजर आ रहा है. ऐसा लगता है जैसे इस हिस्से पर कुछ ऐसी चीज रखी है, जिससे तेज धुआं निकल रहा हो. ये नजारा जितना हैरान करता है, उतना ही खूबसूरत भी नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

क्या है ये करिश्मा

इस वीडियो को देखकर आप जरूर ये सोचेंगे कि, आखिर ये क्या बला है, जो इस तेजी से धुआं उगल रही है. इस वीडियो को शेयर करने वाले आईआरएस अंकुर राप्रिआ ने इसके पीछे की साइंस भी पूरी तरह से बताई है. उन्होंने लिखा है कि, ‘ये धुआं नहीं हैं. ये असल में ब्रेकेट फफूंद है, जो रेनी सीजन में अपने स्पोर्स रिलीज कर रही है.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इसके आगे उन्होंने बताया कि, ‘ये फफूंद आमतौर पर जंगल और लकड़ियों पर पाई जाती है. खासतौर से टिंबर पर. ये फंगल सिलेंडरनुमा स्पोर्स रिलीज करती है, जिस वजह से ये दानेदार नजर आते हैं.’ इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!