JanjgirChampa Arrest : देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भाईराम कंवर, देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी भाईराम कंवर के कब्जे से 57 नग देशी शराब, 3 नग बियर और बिक्री रुपए 1500 को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने आरोपी भाईराम कंवर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी भाईराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

Related posts:

error: Content is protected !!