MP Election 2023: कांग्रेस ने प्रदेश की चार सीटों पर बदले प्रत्याशियों के नाम, पार्टी ने खेला अब इन चेहरों पर दांव

भोपाल. मध्य प्रदेश में चुनावी उलटफेर का दौर जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे चुनावी रण में उतरे राजनीतिक दल अलग अलग दांव खेल रहे हैं। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है।

 



केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चार प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया है। समिति की ओर से जारी संशोधित लिस्ट में अब सुमावली से अजय सिंह कुशवार को टिकट दिया गया है। पहले इनके स्थान पर कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

वहीं, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया, यहां से पहले गुरुचरण खरे को टिकट दिया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया यहां पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार बनाए गए थे।

आमला सीट पर कोई बदलाव नहीं
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव तो किया है, लेकिन बैतूल की आमला सीट पर प्रत्याशी के नाम में बदलाव को लेकर अभी कोई खबर नहीं है। यहां से कांग्रेस ने मनोज मल्वे को प्रत्‍याशी बनाया है। दरअसल कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से निशा बांगरे को टिकट देने का आश्वासन दिया था। लेकिन पिछली सूची में कांग्रेस ने मनोज मल्वे को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!