दीवाली आते ही बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण, इसलिए घर में लगा लें Air Pollution कम करने वाले ये पौधे

Indoor Plants: सांस की दिक्कतों से लेकर स्ट्रोक और फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है दूषित हवा. वर्तमान में एकबार फिर वायु प्रदूषण (Air Pollution) का खतरा बढ़ता जा रहा है और दीवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे हवा जहरीली होने लगी है. एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय 300 के पार है और दिल्ली की आबोहवा बिगड़ चुकी है. ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर हवा को साफ करने का प्रयास कर सकता है. यहां ऐसे कुछ पौधों (Plants) के बारे में बताया जा रहा है जो हवा को साफ करने का काम करते हैं. इन पौधों को आप घर में लगा सकते हैं. ना सिर्फ वातावरण के लिए बल्कि ये पौधे आपकी अपनी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे.



वायु प्रदूषण को कम करने वाले पौधे
स्पाइडर प्लांट
घर में आप स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं. इस पौधे से वायु प्रदूषण कम होने में मदद मिल सकती है. इस पौधे की चौड़ी पत्तियां होती हैं और इसे एयर प्लांट भी कहा जाता है जो तेजी से बढ़ता है. स्पाइडर प्लांट को एक ही गमले में लगाकर रखा जा सकता है. ना ही इसे सीधी धूप की जरूरत होती है और ना ही सर्द मौसम की.

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

स्नेक प्लांट
सबसे लो-मेंटेनेंस प्लांट्स की गिनती में स्नेक प्लांट (Snake Plants) आता है. इस पौधे से हवा में मौजूद अशुद्धियां हटती हैं और इससे वायु प्रदूषण कम होने में असर नजर आ सकता है. घर के अंदर इस पौधे को लगाया जाए तो घर का वातावरण अच्छा रहता है. इस पौधे को कार्बन डाई-ऑक्साइड सोखने के लिए भी जाना जाता है और यह रात में ऑक्सीजन प्रोड्यूस करता है.

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

रबड़ प्लांट
रबड़ प्लांट की पत्तियां मोटी और चमकदार होती हैं जो इसे एक बेहतरीन इंडोर प्लांट बनाती हैं. घर के अंदर इस पौधे को लगाने पर यह हवा को तो साफ बनाता ही है, साथ ही घर की खूबसूरती भी बनी रहती है. इस पौधे से प्रदूषण के कण दूर रहते हैं और यह घर में ऑक्सीजन बनाए रखता है.

बांस का पौधा
घर के अंदर बैंबू प्लांट (Bamboo Plant) या बांस का पौधा भी लगाकर रखा जा सकता है. इस पौधे से बेनेज़ीन, ज़ाइलीन और टोलूएन नामक गंदे वायु कण फिल्टर होकर निकल जाते हैं. यह एक खूबसूरत पौधा भी है जिसे घर में साज-सज्जा के लिए भी लगाकर रखा जा सकता है. इस पौधे से घर की हवा साफ होती है और सेहत पर भी इस साफ हवा का असर देखने को मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

error: Content is protected !!