CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 242 पदों के लिए फरवरी में होगी प्रारंभिक परीक्षा, इस दिन से करें आवेदन

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग यानि CGPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, सीजीपीएसीस ने 242 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के साथ ही IBC 24 की खबर पर मुहर लग गई है। IBC 24 ने बताया था कि आज शाम तक CGPSC जारी विभिन्न पदों को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा।



इस नोटिफिकेशन के अनुसार 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, वहीं 1 से 30 दिसंबर तक अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Raipur Big News : श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित, जांजगीर-चाम्पा जिले का मामला, विस में उठा मुद्दा...

विज्ञापन में सबसे अधिक सहकारी निरीक्षक के 44 पद शामिल किए गए हैं, वहीं नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाती विकास विभाग में 10 पदों पर भर्ती निकली है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : पामगढ़ क्षेत्र के 5 होटलों में खाद्य विभाग ने छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और पाइप को जब्त किया गया , जिले में कार्रवाई जारी...

error: Content is protected !!