JanjgirChampa Fraud Arrest : विधवा सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी वकील गिरफ्तार, ये है पूरा मामला, इस तरह दिया था महिलाओं को झांसा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ आईपीसीकी धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है.



आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं से 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने बड़ी संख्या में महिलाओं से ठगी की है और महिलाओं से आरोपी वकील ने 4-4 हजार रुपये लिया है. उसने 1 से डेढ़ लाख दिलाने महिलाओं को झांसा दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांसा गांव के सहदेव प्रसाद कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सलखन गांव के रहने वाले वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं को सहायता राशि दिलाने के नाम पर 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की है.

मामले में पुलिस ने सलखन गांव निवासी आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज को विधवा सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!