Accident Injured : 5 साल की मासूम बच्ची को बाइक ने मारी ठोकर, बच्ची की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में तेज रफ्तार बाइक चालक श्याम कुमार यादव ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची जाह्नवी खूंटे को ठोकर मार दी. इससे मासूम बच्ची गंभीर चोट आई है. मामले में पुलिस ने बाइक चालक श्याम कुमार यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, जर्वे गांव के संतराम खूंटे, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 5 वर्षीय पोती जाह्नवी खूंट, मेन रोड के पास खड़ी थी, तभी नगरदा की तरफ से आ रही कुरदा गांव के बाइक चालक श्याम कुमार यादव ने ठोकर मार दी. इससे बच्ची को गंभीर चोट लगने से चाम्पा के अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर कोरबा ले जाया गया, जहां 5 वर्षीय मासूम जाह्नवी खूंटे ICU में भर्ती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

फिलहाल, मामले में नगरदा पुलिस ने बाइक चालक श्याम कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!